क्या आपको पता है कि मोदी का मंत्रिमंडल कितना है पढ़ा लिखा?जाने टॉप 10 मंत्रियों की एजुकेशन

Modi Cabinet 3.0: निर्मला सीतारमण ने 1984 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री ली थी वही नितिन गडकरी ने लो की…

Modi Cabinet 3.0: निर्मला सीतारमण ने 1984 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री ली थी वही नितिन गडकरी ने लो की पढ़ाई की है और शिवराज सिंह चौहान ने दर्शनशास्त्र में डिग्री प्राप्त की है।

Modi Cabinet 3.0: देश में 18वीं बार लोकसभा चुनाव हुए इसके बाद नरेंद्र मोदी ने फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वह लगातार तीसरी बार पीएम बने इसके बाद उन्होंने रिकॉर्ड भी कायम किया प्रधानमंत्री के साथ मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली लिए जानते हैं कि मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों की क्वालिफिकेशन क्या है?

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अमित शाह ग्रेजुएट है और उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई की है। इससे पहले वह केंद्रीय मंत्री थे फिर मंत्रिमंडल में विस्तार में उन्होंने सहकारिता मंत्री बनाया गया। वह गुजरात के गांधी नगर के बड़े नेता है।

राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर विश्वविद्यालय से फिजिक्स में डिग्री ले चुके हैं। वह केबी पोस्ट-ग्रेजुएट कॉलेज मिर्जापुर में फिजिक्स के लेक्चरर रहे हैं। उनका जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में हुआ था।

निर्मला सीतारमण- पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पोस्ट ग्रेजुएट है उन्होंने 1984 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से मास्टर का फिलॉसफी की डिग्री ली थी। उनका जन्म 18 अगस्त 1959 को हुआ वह तमिलनाडु के मदुरै शहर से हैं।

नितिन गडकरी- पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ग्रेजुएट हैं, और उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है। नितिन गडकरी की पढ़ाई जीएस कॉमर्स कॉलेज, नागपुर यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, नागपुर से हुई है।

शिवराज सिंह चौहान- पूर्व सीएम ने बरकतउल्ला यूनविर्सिटी से एमए किया है। उनके पास दर्शनशास्त्र की भी डिग्री है। उनका जन्म 5 मार्च 1959 को मध्यप्रदेश के सीहोर में हुआ था। वह मध्यप्रदेश की विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं।

एस जयशंकर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से केमिस्ट्री में बीए की है। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में एमए किया है। जिसके बाद वह जेएनयू से इंटरनेशनल रिलेशंस में एमफिल और पीएचडी हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूक्लियर डिप्लोमेसी में स्पेशलाइजेशन भी  किया है।

धर्मेंद्र प्रधान पोस्ट ग्रेजुएट हैं, उन्होंने 1990 में उत्कल विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ आर्ट्स में डिग्री ली थी। वहीं, भूपेन्द्र यादव ने राजकीय महाविद्यालय, अजमेर से एलएलबी की डिग्री ली है।

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए किया है।

अश्विनी वैष्णव ने जेएनवीयू राजस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। वह आईआईटी, कानपुर से एमटेक हैं।

पीयूष गोयल ने मुंबई गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी किया। इसके अलावा पीयूष गोयल ने ICAI नई दिल्ली से सीए की पढ़ाई पूरी की है। वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उनका जन्म 13 जून 1964 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई की है।