×
Skip to content
  • होम
  • अभी अभी
  • देश
  • दुनिया
  • उत्तराखंड
  • हिमांचल प्रदेश
  • खेल
  • जॉब अलर्ट
May 14, 2026

उत्तरा न्यूज

हर जरूरी खबर
  • होम
  • अभी अभी
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
  • देश
  • दुनिया
  • विविध
    • मनोरंजन
    • राजनीति
  • होम
  • अभी अभी
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
  • देश
  • दुनिया
  • विविध
    • मनोरंजन
    • राजनीति
Home » latest » do you know ayushman bharat health account
अभी अभी

Ayushman Bharat Health Account: क्या आपको पता है आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के बारे में? यहां जानें ABHA के बारे में सब-कुछ

Ayushman Bharat Health Account: आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट एक तरह का खाता होता है जो किसी व्यक्ति के हेल्थ रिकॉर्ड्स को लिंक करने के लिए…

Smriti Nigam

Smriti Nigam

8 Apr, 20246:06 PM ABHAHealth Account
Facebook X/Twitter LinkedIn WhatsApp

Ayushman Bharat Health Account: आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट एक तरह का खाता होता है जो किसी व्यक्ति के हेल्थ रिकॉर्ड्स को लिंक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसका मकसद भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और आसान बनाना है।

आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) का एक अहम हिस्सा है। यह योजना भारत की फ्लैगशिप हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम है। यह स्क्रीन कैशलेस इलाज और आयुष्मान भारत के तहत मिलने वाले स्वास्थ्य सेवाओं के खर्च को मैनेज करने में मदद करती है। आज हम आपको इस योजना के बारे में डिटेल में बताएंगे

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) एक तरह का खाता/नंबर है जो किसी व्यक्ति के हेल्थ रिकॉर्ड्स को लिंक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कोई भी व्यक्ति मुफ्त में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) में रजिस्टर होकर अपना हेल्थ आईडी या ABHA नंबर प्राप्त कर सकता है।

ABHA के मुख्य फायदे

कैशलेस इलाज

आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पतालों में इलाज करने वाले गरीब मरीजों को कैशलेस भुगतान करने की सुविधा मिलती है और इससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड्स (EHR)

इसमें मरीज की जानकारी को इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्टोर और देखने की सुविधा दी जाती है। इससे डॉक्टर को पुराने इलाज की पूरी जानकारी मिल जाती है और इलाज करना आसान हो जाता है।

कहीं भी इलाज

इस कार्ड की मदद से व्यक्ति आयुष्मान भारत स्कीम के तहत किसी भी अस्पताल में अपना इलाज कर सकता है या हेल्थ अकाउंट हर जगह स्वीकार किया जाता है।

पारदर्शिता और जवाबदेही

कैशलेस लेनदेन और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड से इलाज में होने वाले भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित होता है कि पैसा सही जगह इस्तेमाल हो।

आर्थिक सुरक्षा

गरीब और जरूरतमंद लोगों को आज के लिए आर्थिक मदद भी मिलती है और उन्हें अपनी जेब से कम खर्च करना पड़ता है

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

कैशलेस इलाज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड से स्वास्थ्य सेवाएं तेज और आसान हो जाती हैं। डॉक्टर मरीजों के इलाज पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं।

सही फैसले लेने में मदद

ABHA से मिलने वाले आंकड़ों की मदद से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बनाई जा सकती हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ती है।

ABHA की विशेषताएं

लाभार्थी पहचान

आभा के तहत उन व्यक्तियों की पहचान और रजिस्ट्रेशन किया जाता है जो आयुष्मान भारत योजना के असली लाभार्थी हैं हर मरीज को एक यूनिक हेल्थ आईडी नंबर भी दिया जाता है।

फंड मैनेजमेंट

आभा इलाज के लिए आवंटित पैसों को अस्पतालों तक पहुंचाया जाता है और यह निश्चित किया जाता है कि यह पैसा सही और सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक पहुंचे।

क्लेम सेटलमेंट

अस्पताल मरीजों के इलाज का खर्च आभा के जरिए ले सकते हैं. आभा अस्पतालों द्वारा किए गए क्लेम की जांच करके पेमेंट जारी करता है।

ऑडिट और निगरानी

इसके साथ ही आभा पैसों के इस्तेमाल पर नजर रखता है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी ना हो। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में ईमानदारी बनी रहती है।

Read More

Screenshot 2026 05 14 12 43 06 45 7352322957d4404136654ef4adb64504

नीट परीक्षा निरस्त होना युवाओं के विश्वास पर चोट, अल्मोड़ा विधायक मनोज ने उठाए सवाल

By Pramod Chandra Joshi 14 May, 2026
#ट्रेंडिंग हैशटैग:ABHAHealth Account

Post navigation

Previous Previous post: अल्मोड़ा: इस डाकघर मे मिल रही है आधार कार्ड बनाने की सुविधा, जाने सारी डिटेल
Next Next post: केक बना काल ! बेटी के जन्मदिन पर जोमेटो से ऑर्डर किया केक , खाते ही हो गई मौत
© Copyright All right reserved By उत्तरा न्यूज WordPress Powered By
×
ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करें