क्या आप जानते हैं की सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के फैमिली ट्री के बारे में, जाने कौन कहां है सक्रिय

Smriti Nigam
2 Min Read

कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना पर बलात्कार जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। वह बड़े राजनीतिक परिवार से हैं उनके दादा एचडी देवगौड़ा पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं।कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से एनडीए में शामिल जीडीएस के उम्मीदवार प्रज्वल रवीना पर रसोईया से दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वह देश को छोड़कर विदेश भाग गए हैं। इस बीच कांग्रेस इसे लेकर लगातार हमला कर रही है। रेवन्ना कर्नाटक के बड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके दादा एचडी देवगौड़ा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। पिता एचडी रेवन्ना और चाचा एचडी कुमार स्वामी भी कैबिनेट मिनिस्टर और मुख्यमंत्री हैं।

एचडी देवगौड़ा के दो बेटे हैं पहले एचडी रेवन्ना जो इस समय विधायक हैं और कर्नाटक के पूर्व मंत्री भी हैं। इन्हीं के बेटे प्रज्वल रेवन्यू, एचडी रेवन्ना की पत्नी है भवानी रेवन्ना। एचडी रेवन्ना के दो बेटे हैं बड़ा बेटा सूरज रेवन्ना कर्नाटक विधानसभा में एमएलसी है। वही छोटा बेटा प्रज्वल रेवन्ना मौजूदा सांसद है और इन्हीं पर दुष्कर्म के आरोप लगाए जा रहे हैं।

एचडी देवी गौड़ा के दूसरे बेटे हैं एचडी कुमार स्वामी जो कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। एचडी कुमार स्वामी की पत्नी है अनीता कुमार स्वामी। एचडी कुमार स्वामी का बेटा निखिल कुमार स्वामी है। देवगौड़ा फैमिली के बेटों और पोतो के अलावा उनके दामाद मंजूनाथ भी राजनीति में एक्टिव हैं। लोकसभा चुनाव में देवीगौड़ा के परिवार के तीन मेंबर मैदान में है।

मांड्या से बेटे एचडी कुमार स्वामी चुनाव लड़ रहे हैं। फैमिली सीट हासन से प्रज्वल रेवन्ना प्रत्याशी है और दामाद मंजूनाथ को भाजपा ने बेंगलुरु रूरल से उम्मीदवार बनाया है।