Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

करेले के साथ भूलकर भी ना खाएं यह चीजे वरना बन जाएगी जहर, जान ले आज ही यह बात

करेले के स्वाद को हर कोई पसंद नहीं करता है। वहीं कुछ लोग इसको खाना पसंद भी करते हैं। करेले में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट…

करेले के स्वाद को हर कोई पसंद नहीं करता है। वहीं कुछ लोग इसको खाना पसंद भी करते हैं। करेले में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भी होते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

रोजाना करेले के जूस को पीने से भी कई सारी बीमारियां दूर होती हैं। इसमें औषधीय गुण होते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण का काम करते हैं।


पेट से जुड़ी समस्याओं में भी करेला खाने से फायदा होता है लेकिन क्या आपको पता है कि करेले की सब्जी के साथ गर्मियों में कुछ चीज ऐसी है जो कभी नहीं खानी चाहिए। यह चीज शरीर में जहर पैदा करती हैं।


दही
यूं तो करेला और दही दोनों सेहत के लिए लाभदायक है लेकिन इन दोनों चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए दोनों को साथ में खाने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।


भिंडी
कई लोगों को थाली में कई सब्जियां खाना पसंद होता है। लेकिन आपको भिंडी और करेले की सब्जी एक साथ खाने से बचना चाहिए। ये दोनों एक साथ खाने से आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।


आम
गर्मी के मौसम में आम खाना भी लोग पसंद करते हैं लेकिन करेले के साथ आम का सेवन करना नुकसानदायक होता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं जैसे जलन, एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


मूली
करेले की सब्जी खाने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल मूली और करेले की तासीर अलग-अलग होती है। जिसके कारण कफ और गैस की समस्या हो सकती है।


दूध
दूध के साथ कभी भी करेले का सेवन नहीं करना चाहिए। करेले की सब्जी खाने या इसका जूस पीने के बाद यदि आप दूध का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इससे आपको कब्ज और जलन जैसे समस्याएं हो सकती हैं।