छात्र संघ अध्यक्ष गिरफ्तारी प्रकरण पर जिला व्यापारमंडल भी सख्त,पुलिस की भूमिका को बताया संदिग्ध

छात्र संघ अध्यक्ष गिरफ्तारी प्रकरण पर जिला व्यापारमंडल भी सख्त,पुलिस की भूमिका को बताया संदिग्ध

harendrea verma

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा ने भी एसएसजे परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी मामले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष होने के नाते में इस घटना की निंदा की है।

उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी मिल रही है उससे साफ प्रतीत होता है कि छात्र संघ अध्यक्ष को जबरन फंसाया गया है यदि पुलिस उस पर लगाये गए आरोपी वापस नहीं लेती है तो व्यापार मंडल पुलिस के खिलाफ आंदोलन में छात्रों का साथ देने को बाध्य हो सकती है । साथ ही पुलिस के अव्यवहारिक रवैया अब बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि शनिवार की रातएक सब्जी व्यापारी करण को जिस तरह से पुलिस द्वारा थाने में लेजा कर बुरी तरह पीटा गया उसने भी मित्र पुलिस की छवि पर दाग लगाए हैं। कहा कि व्यापारी पर किये गए पुलिस के हमले की जांच के लिए व्यापार मंडल ssp से मिलेगा।

प्रिय पाठको….
उत्तरा न्यूज के फेसबुक पेज की तकनीकी दिक्कत दूर कर दी गई है। आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। आपसे अनुरोध है कि अपने अन्य मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें
Click here to Like our Facebook Page
इसके अलावा आप उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..