जागेश्वर के नैनौली की बेटी दीक्षा बनी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट

जागेश्वर विधानसभा के नैनोली ग्राम के तोक बन के निवासी मनोरथ शर्मा की पौत्री और दयाकृष्ण शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा भारतीय नौसेना में सब…

Sub Lieutenant Dhiksha

25
26

जागेश्वर विधानसभा के नैनोली ग्राम के तोक बन के निवासी मनोरथ शर्मा की पौत्री और दयाकृष्ण शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशंड होकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।


दीक्षा शर्मा ने चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई करते हुए 12वीं के बाद से ही सेना की तैयारी शुरू कर दी। Msc. physics करने के बाद भारतीय नौसेना की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी, SSC एडुकेशन ब्रांच के लिए भारतीय नौसेना में उनका सिलेक्शन होने के बाद पूरा परिवार उनकी उपलब्धि पर गौरवान्वित हुआ।


बीडीसी सदस्य शेखर पांडे ने बताया कि दीक्षा शर्मा अपने परिवार की पहली बेटी हैं जिन्हों ने भारतीय नौसेना में इस उपलब्धि को हासिल कर अपने क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी। समस्त परिवार और ग्राम वासियों को उन पर गर्व है।