धामी सरकार ने चलाया अपना बुलडोजर, 100 साल पुरानी मजार को गिराया, ये है बड़ी वजह

उत्तराखंड की धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन अभी भी जारी है। यहां उधम सिंह नगर जिले में एक बार फिर बुलडोजर चलाया गया है। मंगलवार…

n6612840061745321473278c5b0afaaa867b20a92ac415f4ce1e6623a79dec1fbe0570b1a62226ab2eeca40

उत्तराखंड की धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन अभी भी जारी है। यहां उधम सिंह नगर जिले में एक बार फिर बुलडोजर चलाया गया है। मंगलवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ एक मजार पर बुलडोजर चलाया गया।


बताया जा रहा है कि यह मजार करीब 100 साल पुरानी थी। यह मजार मासूम शाह मियां की मजार थी। वही इस घटना के बाद किसी विरोध से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। हालांकि अभी तक किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया है।

वहीं कार्रवाई के बारे में बताया गया है कि यह मजार नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण में बाधा बन रही थी।


उत्तराखंड की धामी सरकार का बुलडोजर आज सुबह 4:00 बजे उधम सिंह नगर जिले में चला। यहां रुद्रपुर में स्थित एक सौ साल पुरानी मजार को गिराया गया। रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर स्थित मासूम शाह मियां की मजार काफी पुरानी थी।

यह वक्फ बोर्ड में भी रजिस्टर्ड है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तड़के भारी पुलिस फोर्स के साथ इस मजार को गिरा दिया। बताया रहा है यह मजार नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण की में आ रही थी।


वही किसी भी तरह के विरोध से निपटने के लिए भारी पुलिस बल को भी पहले से तैनात किया गया था। हालांकि अभी तक कोई विरोध नहीं हुआ है। मजार को लेकर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा का बयान भी चर्चा में आया है।

वही इस मामले में कहा जा रहा है कि वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा वक्फ की संपत्तियों पर अंतरिम रोक लगा रखी है। इसमें मजारें, कब्रिस्तान एवं अन्य संपत्तियों भी शामिल हैं। ऐसे में इसे वक्फ बोर्ड में दर्ज इस मजार को तोड़ा जाना सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है