नैनीताल के सिमराड़ में देवी भागवत की धूम

नैनीताल जिले के रामगढ़ विकासखण्ड के सिमराड़ गांव में धूनी मंदिर में देवी भागवत कथा की धूम मची हुई है, गांव और आसपास से आ…

Screenshot 2026 06 08 20 29 25 04 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

25

नैनीताल जिले के रामगढ़ विकासखण्ड के सिमराड़ गांव में धूनी मंदिर में देवी भागवत कथा की धूम मची हुई है, गांव और आसपास से आ रहे श्रद्धालु ज्ञानप्रद वैदिक कथाओं का रसपान कर रहे हैं।


कथा में व्यास के रूप में आचार्य सतीश लोहनी मौजूद हैं जबकि जजमान के रूप में दुर्गा दत्त गुणवंत और विपिन गुणवंत सपत्नीक उपस्थित हैं। कथा बीते 1 जून से प्रारंभ हुई और 10 जून को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न होगी।


कथा में व्यास सतीश लोहनी ने देवी मां के विभिन्न स्वरूपों और शक्ति रूपों के कथाओं का वर्णन करते हुए कहा कि शक्ति स्वरूपा देवी भागवत कथा श्रवण से मोक्ष प्राप्त होती है।

उन्होंने कथा के बीच कई प्रसंगों को भी सरल रूप में प्रस्तुत किया, कथा के बाद देर सांय तक भजन कीर्तनों का आयोजन किया जा रहा है और बड़ी संख्या में ग्रामीण इस यज्ञ में शिरकत कर रहे हैं।
आयोजक मंडल ने 10 जून को प्रस्तावित विशाल भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र जनता से उपस्थित हो प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Leave a Reply