खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
दिल्ली। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय में पेश हुए। जानकारी के अनुसार दिल्ली में नई आबकारी नीति मामले में सीबीआई अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की।
बताते चलें कि सीबीआई ने इसी मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जांच एजेंसी पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी ने दावा किया कि आप के लगभग 1500 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
previous post