रोमारियो शेफर्ड और टीम डेविड के तूफान में उड़े दिल्ली के गेंदबाज, मुंबई को मिली पहली जीत

उत्तरा न्यूज टीम
4 Min Read

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए, आईपीएल के 20वें मुकाबले में मेजबान मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराकर सीजन की पहली जीत का स्वाद चखा है।

new-modern

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान मुंबई ने 5 विकेट खोकर 234 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। मैच में एक समय मुंबई का स्कोर 17 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन ही था, लेकिन इसके बाद डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया।

235 रनों के पहाड़ का पीछा करने उतरी, दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। हालांकि दिल्ली की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद पर 71 रन की विस्फोटक पारी खली।

मुंबई की लाजवाब बल्लेबाजी

लगातार 4 हार से बचने उतरी, मेजबान मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर शानदार बल्लेबाजी की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 234 रन लगा दिए। मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 7 ओवरों में 80 रनों की शानदार साझेदारी की। जिसमें रोहित शर्मा ने 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 रन  बनाए। वहीं मुकाबले में इशान किशन ने 42 रनों की तेज पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाज अक्षर पटेल का शिकार बने।

वहीं डेथ ओवरों में टीम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने तूफान ला दिया; दोनों ने आखिरी के 13 गेंद पर 53 रनों की नाबाद आतिशी साझेदारी की। बता दें,जिसमें मैच के आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने एन्रीच नॉर्टजे को 4 छक्के और 2 चौके जड़कर 32 रन मारे। मुकाबले में टीम डेविड ने 214.29 की स्ट्राइक रेट से 4 चौके और 2 छक्के जड़ नाबाद 45 रन तो रोमारियो शेफर्ड ने भी महज 10 पर 390 की स्ट्राइक रेट से 4 छक्के और 3 चौके जड़कर नाबाद 39 रनों की धुआंधार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 39 रन बनाए।

235 रनों के लक्ष्य का पीछा उतरी, मेहमान  दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत  अच्छी  नहीं रहीं, उसने अपना पहला विकेट डेविड वार्नर(10) के रूप में 22 रनों पर ही गवां दिया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल ने 49 गेंदों पर 88 रन जोड़े। दोनों ही बल्लेबाज लक्ष्य के हिसाब से धीमी पारियां खेली, पृथ्वी शॉ ने 40 गेंद पर 66 तो अभिषेक पोरेल ने 31 गेंद पर 41 रन  बनाए।

इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद पर 284 की स्ट्राइक रेट से 3 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए, नाबाद 71 रन बनाए और एक समय दिल्ली की जीत की उम्मीदें भी जगा दी। इनके बाद दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक के आंकड़ों को भी नहीं छु पाया और मुकाबला को 29 रनों से गवा दिया। मुकाबले में मुंबई की तरफ से गेंदबाजी में जेराल्ड कोएत्ज़ी ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट, तो जसप्रीत बुमराह ने की फाइटिंग गेंदबाजी करते हुए शानदार 2 विकेट लिए।

बता दें, यह जीत मुंबई इंडियंस की इस सीजन पहली जीत है और वह अंकतालिका  में अब 2 अंकों के साथ आठवें स्थान पर काबिज है। वहीं दिल्ली की यह 5 मैचों में चौथी हार थी और वह अब अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है।