shishu-mandir

उपाध्याय जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read


अल्मोड़ा:- एकात्म मानववाद के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया, इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पांडेखोला स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया| जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा| इस मौके पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया और पौधरोपण कर पंडित उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किए|

इस मौके पर जिला महामंत्री अभय साह मोनू उपाध्यक्ष सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा, अशोक कनवाल, अनुज जोशी, आशीष कुमार अभय कुमार, रोहित साह, नगर अध्यक्ष अमित बिष्ट, चंदन गैड़ा, आलोक, हिमांशु, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जगदीश चौहान, गिरीश खोलिया, विवेक, राजेन्द्र, अजय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे|

Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan