shishu-mandir

समाज को संदेश देने की पहल:- दशहरा महोत्सव में पुतले के साथ शामिल होगा अल्मोड़ा प्रशासन, दहेज व भ्रूण हत्या रूपी राक्षस को जला कर दिया जाएगा बेटी बचाने का संदेश

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan
IMG 20191006 WA0011
IMG 20191006 WA0010

अल्मोड़ा:- ऐतिहासिक अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव में इस बार अल्मोड़ा प्रशासन भी समाज को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ शिरकत करेगा| अल्मोड़ा प्रशासन रावण परिवार के पुतलों के बीच खुद बनाए पुतले के साथ शिरकत करेगा| इस पुतले का नाम ‘महिरावण’ रखा गया है| अल्मोड़ा में डीएम नितिन सिंह भदौरिया के दिशा निर्देशों के अनुसार इस पुतले को तैयार किया है| जो समाज में दहेज हत्या व कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराईयों को जलाकर नष्ट करने की थीम अपील के साथ शिरकत करेगा| पहली बार प्रशासन ने यह सकारात्मक पहल की है| दशहरा महोत्सव में शामिल किए जाने के लिए महिरावण के इस पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है| जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि इस पुतले को बनाने का यही उद्देश्य है कि समाज में बच्चियों से उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने, दहेज हत्या व कन्या भ्रूण हत्या रूपी दानव को खत्म करने के उद्देश्य से यह सांस्कृतिक पहल की जा रही है| पुतला कलक्ट्रेट में बनाया जा रहा है जो अंतिम चरण में है| यह पुतला दशहरा महोत्सव में पुतलों के बीच शामिल किया जाएगा|

saraswati-bal-vidya-niketan
IMG 20191006 WA0009
IMG 20191006 WA0013