shishu-mandir

दन्या क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची भाजपा की पदयात्रा, जगह-जगह पर हुई नुक्कड़ सभाएं

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

दन्या से बसंत पांडे की रिपोर्ट:-
महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ के मौके पर भाजपा द्वारा विधानसभावार निकाली जा रही रैली दन्या क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची।
150 किलोमीटर लक्ष्य के साथ चली रैली नारों व अनौपचारिक संवाद के साथ जनता को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई गई।
भाजपा नेता व पदयात्रा संयोजक सुभाष पाण्डे व मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में विकासखंड धौलादेवी में चली तीसरे चरण की पदयात्रा में ग्रामपंचायत सोलासिलंग से दन्या, आटी सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया गया। इस दौरान दन्या में नुक्कड़ का भी आयोजन किया गया। सभा में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से जनता को अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए व भाजपा से जुड़ने के लिए अपील की गई। इस मौके पर भाजपा नेता सुभाष पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने जनता से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।


पदयात्रा में मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, महामंत्री प्रताप सिंह, संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह, मनोज कुमार पंत, डी, के जोशी, रमेश भट्ट,संजय दरमवाल, गुड्डू दरमवाल, शेखर गुरूरानी, हरीश मलारा, ज्ञान पंत, चंदन लाल वर्मा, करम सिंह, जगदीश पांडेय, जगदीश राम सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रताप गैड़ा ने किया।