यहां गलत खाते में भेज दिए करीब 3 लाख रुपये, साइबर सेल ने वापस दिलाए

 पिथौरागढ़।  एक व्यक्ति ने जल्दबाजी में गलत खाते में करीब 3 लाख रुपये की धनराशि भेज। आखिर साइबर सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसकी…

 पिथौरागढ़।  एक व्यक्ति ने जल्दबाजी में गलत खाते में करीब 3 लाख रुपये की धनराशि भेज। आखिर साइबर सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसकी धनराशि वापस दिलाई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार बीते 22 जुलाई को पार्थ पुनेठा, निवासी पिथौरागढ ने साइबर सेल कार्यालय पिथौरागढ़ में एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसने विगत 7 जुलाई को एमबीए की फीस जमा करने के लिए गलती से किसी अन्य के खाते में  2 लाख 92 हजार 820 रुपये भेज दिये थे। लगातार बैंक में शिकायत करने के बाद भी धनराशि वापस नहीं हो पा रही है। 

   इस पर साइबर सेल पिथौरागढ़ ने प्रकरण मे दस्तावेज आदि चेक करने के बाद सम्बन्धित को पत्राचार किया, जिसके बाद शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि उनके खाते में वापस करायी गई। अपने पैंसे वापस पाकर पार्थ पुनेठा खुशी जताते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।