Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Cyber Frauds : दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताकर कॉल करने वालों से रहें सावधान , एक छोटी से गलती पड़ जाएगी भारी

केंद्र सरकार ने लोगों को दूरसंचार विभाग का नाम लेकर मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वालों को सतर्क किया हैं। एक आधिकारिक बयान…

केंद्र सरकार ने लोगों को दूरसंचार विभाग का नाम लेकर मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वालों को सतर्क किया हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा कि दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताकर कॉल करने वाला व्यक्ति लोगों कनेक्शन काटने की धमकी दे रहा है जो कि पूरी तरह से फर्जी है जिसका मकसद सिर्फ लोगों की जानकारी चुराना है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दूरसंचार विभाग ने विदेशी मूल के मोबाइल नंबरों से आने वाली व्हाट्सएप कॉल को लेकर भी लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। एक बयान के अनुसार दूरसंचार विभाग ने कहा है कि ऐसे फोन कॉल आ रहे है जिनमें दूरसंचार विभाग ने नाम पर कॉल करने वाले धमकी दे रहे है कि उनके सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे। और किसी अवैध गतिविधि के लिए उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग किया जा रहा है।

जिस पर सरकार ने कहा है कि साइबर अपराधी इन कॉल के माध्यम से साइबर अपराध वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे है। विभाग का कहना है कि वह अपनी ओर से किसी को भी ऐसी कॉल करने के लिए अधिकृत नहीं करता है। लोगों से सतर्क रहने और ऐसी कॉल आने पर कोई भी जानकारी नहीं देने के लिए कहा है।