सीआरपीएफ की गाड़ी सड़क से फिसली, 15 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के खैगाम इलाके में सीआरपीएफ की गाड़ी सड़क से फिसल गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 15 जवान घायल हैं,…

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के खैगाम इलाके में सीआरपीएफ की गाड़ी सड़क से फिसल गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 15 जवान घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कश्मीर के बडगाम में गुरुवार को ट्रक के सड़क से फिसल जाने से जवान घायल हो गए। सीआरपीएफ 181-एफ कंपनी के कर्मियों को ले जा रहा एक ट्रक मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खैगाम इलाके में सड़क से फिसल गया। अधिकारी के हवाले से खबर दी गई है कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।