Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

जोशीमठ में 678 भवनों में आई है दरारें, 81 परिवार किए गए शिफ्ट

गोपेश्वर। जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित भवनों की संख्या 678 पहुंच गई है। अब सरकार द्वारा नगर के हर वार्ड में भवनों का सर्वेक्षण किया…

गोपेश्वर। जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित भवनों की संख्या 678 पहुंच गई है। अब सरकार द्वारा नगर के हर वार्ड में भवनों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण से पूर्व यह संख्या 561 थी। रविवार को यह संख्या 603 हो चुकी थी। इसके साथ 81 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। सोमवार को 27 परिवार शिफ्ट किए गए। गांधीनगर, सिंहधार, मनोहर बाग तथा सुनील वार्ड को असुरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार गांधीनगर वार्ड में 134 मकानों, मारवाड़ी वार्ड में 35, लोअर बाजार में 31, सिंहधार वार्ड में 72 तथा मनोहर बाग वार्ड में 101 मकानों में दरारें मिली हैं। जिला प्रशासन के अनुसार अपर बाजार वार्ड में 36, सुनील वार्ड में 53, परसारी वार्ड में 55 तथा रविग्राम वार्ड में 161 मकानों में दरारें आई हैं। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार नगर पालिका जोशीमठ से बाहर पीपलकोटी में भी 2205 लोगों को शिफ्ट करने के लिए चिह्नित किया गया है। अब तक 35 प्रभावितों को घरेलू सामग्री के लिए 2.65 लाख रुपए वितरित किए गए हैं।