Covid-19: पिथौरागढ़ में दूसरे दिन 160 लोगों को लगा टीका

Covid-19: 160 people vaccinated in Pithoragarh on second day पिथौरागढ़ सहयोगी, 18 जनवरी 2021प्रथम चरण के तहत कोविड-19 (Covid-19) टीकाकरण जिले में सोमवार को भी…

Covid-19: 160 people vaccinated in Pithoragarh on second day

पिथौरागढ़ सहयोगी, 18 जनवरी 2021
प्रथम चरण के तहत कोविड-19 (Covid-19) टीकाकरण जिले में सोमवार को भी जनपद जारी रहा। सोमवार को कुल 160 चिकित्सा कार्मिकों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के बाद प्रत्येक व्यक्ति को आधे घंटे तक चिकित्सक की देख रेख के लिए अलग से कक्ष में रखा गया।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा नहीं हुई। इससे पूर्व शनिवार को पहले दिन 113 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जनपद में जिला और महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में कोविड 19 वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सोमवार को जिला चिकित्सालय तथा महिला चिकित्सालय में 80-80 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। यह कार्य शाम 5.10 बजे तक चला। केंद्र सरकार की ओर से निःशुल्क लगाये जा रहे इस टीकाकरण के दौरान सरकार की गाइड लाइन का पालन किया गया।

23 जनवरी को निशुल्क जांच (diagnostic) सुविधा मिलेगी इस डाइग्नोस्टिक सेंटर में

जिले में अब तक कुल 273 लोगों को कोरोना से बचाच का टीका लगाया जा चुका है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एचसी पंत ने बताया को मंगलवार को भी वैक्सीनेशन का कार्य जारी रहेगा। वैक्सीनेशन में विभिन्न चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ अदि शामिल रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/