अब दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को कोर्ट ने भेजा समन

दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मंगलवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार को एक बार फिर से झटका लगा है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट…

दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मंगलवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार को एक बार फिर से झटका लगा है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली भाजपा के नेता प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे को स्वीकार करते हुए दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी को 29 जून को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार आतिशी एवं अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को पैसे देकर तोड़ने का आरोप लगाया था जिसके विरूद्ध में प्रवीण शंकर कपूर ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।