Corona: दिव्यांगों, वृद्धों के लिए टीकाकरण शिविर 17 से

पिथौरागढ़। जिले में निवास करने वाले ऐसे दिव्यांग और वृद्धजन जिनको कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें टीका लगाने के लिए विकासखंडवार सुबह 10 से…

3eb6b945d7d3e244b1df904acb586dde

25

पिथौरागढ़। जिले में निवास करने वाले ऐसे दिव्यांग और वृद्धजन जिनको कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें टीका लगाने के लिए विकासखंडवार सुबह 10 से सायं 4 बजे तक शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डाॅॅ. एचसी पंत ने यह जानकारी दी।
 

उन्होंने बताया कि बिण विकासखंड में आगामी 17 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईग्यारदेवी में, 18 अगस्त को एपीएचसी नाकोट और 19 को एसएसडी जाख में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। 

इसके अलावा ब्लाॅक कनालीछीना के तहत 17, 18 व 19 अगस्त को क्रमशः पीएचसी कनालीछीना, देवलथल व गर्खा में, मूनाकोट ब्लाक में बडालू, झूलाघाट व मड़मानले, गंगोलीहाट ब्लाक में गंगोलीहाट, गणाई गंगोली व बनकोट, बेरीनाग ब्लाक में बेरीनाग, उपकेन्द्र पुरानाथल व उपकेन्द्र भुवनेश्वन में, ब्लाक मुनस्यारी में सीएचसी मुनस्यारी, पीएचसी तेजम व उपकेन्द्र मुवानी-दवानी तथा धारचूला ब्लाक में सीएचसी धारचूला, जीआईसी बरम व राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में शिविर का आयोजन किया जायेगा। 

17 अगस्त को नगरपालिका पिथौरागढ़ में टीकाकरण शिविर लगेगा। सीएमओ डाॅ. पंत ने दिव्यांगजनों, वृद्धों और उनकी देखभाल करने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविर में समयानुसार पहुंच कर कोविड वैक्सीन लगवाएं। 

वैक्सीनेशन के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए कन्ट्रोल रूम के फोन नंबर – 059064-297551 पर संपर्क किया जा सकता है।