shishu-mandir

कोरोना (Corona) को हराकर ड्यूटी पर वापस लौटे ट्रैफिक पुलिस के जवान

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी, 22 मई 2021
कोरोना (Corona) महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जनपद में कई पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, लेकिन आइसोलेट हो उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपनी ड्यूटी पर वापस आ चुके हैं।

new-modern
gyan-vigyan

पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला लगातार जवानों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले कोई समस्या होने पर तुरन्त समाधान भी कर रहे हैं, जिससे पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ा है। ट्रैफिक कांस्टेबल सुशील कुमार व कांस्टेबल कपिल विश्वकर्मा ड्यूटी करते हुए कोरोना पॉजिटिव हो गये थे।

saraswati-bal-vidya-niketan

यह भी पढ़े….

Pithoragarh- खनन पट्टे वालों ने गांवों में बांटा सैनेटाइजर व राशन

कोरोना (Corona) को मात देकर स्वस्थ होने के बाद अब ये कर्मचारी नये हौसले व उत्साह से अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गये हैं। टीएसआई दरबान सिंह मेहता ने इन जवानों को जूस पिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

पुलिस अधीक्षक ने कोरोना (Corona) को मात देकर अपनी ड्यूटी पर लौटे सभी पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया है। साथ ही समस्त जवानों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के समय मास्क, सैनेटाइजर, फेसशील्ड आदि का प्रयोग करें।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos