corona update — उत्तराखण्ड में 64 नये केस के साथ संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 3048

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 3048 with 64 new cases देहरादून। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 64 नये…

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 3048 with 64 new cases

देहरादून। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 64 नये लोगों में कोरोना (corona) संक्रमण की पुष्टि हुई है।इसके साथ ही उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3048 पहुंच गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शुक्रवार शाम 7 बजे जारी कोरोना के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार नैनीताल जिले में 13 लोगों के कोरोना सैंपल पॉजिटिव आये है। नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 526 पहुंच गया है। ऊधमसिंह नगर में 12 नये केसों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 289 पहुंच गई है। चमोली जिले में 2 नये केस के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 76 पहुंच गया है। चंपावत में भी 2 नये केस सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 59 पहुंचा है तो अल्मोड़ा जिले में 8 नये केस के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 190 पहुंच गया है।

देहरादून में 20 नये केस सामने आये है वही 1 निजी लैब का सैंपल भी कोरोना (corona) पॉजिटिव आया है। देहरादून में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 734 पहुंच गया है। बागेश्वर जिले में 3 नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संख्या 86 पहुंची है। हरिद्वार जिले में 2 लोगों के कोरोना सैंपल पॉजिटिव आने के बाद संख्या 317 हो गई है। पिथौरागढ़ जिले में 1 सैंपल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद संक्रमितों की संख्या 67 पहुंच गई है।

यहां देखें हैल्थ बुलेटिन ( corona health bulletin)

corona update-health bulletin 3 july 2020

कृपया हमारे यूटयूब चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw