shishu-mandir

देहरादून के मेयर की संपत्ति को लेकर उठा विवाद, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग उठाई

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा पर साढ़े चार सालों में दस गुना सम्पति जुटाने का आरोप लगाया है। कहा कि गामा को सामने आकर बताना चाहिए उनके पास बीते कुछ सालों में इतनी सम्पत्ति कहां से आई। माहरा ने कहा कि सरकार को भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए, जांच करवानी चाहिए। इसके लिए कांग्रेस ने सीएम को पत्र भी लिखा है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में करन माहरा ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों के लिए वॉशिंग मशीन का काम कर रही है, जिसकी सदस्यता लेते ही उनके सारे काले कारनामे भुला दिए जाते हैं। वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे पंचायत और निकाय जनप्रतिनिधियों पर भी कांग्रेस ने कहा है कि ऐसे सभी नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए हैं। जेल जाने के डर से वो भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।