अभी अभी

रोजाना ब्रेड का सेवन दे सकता है कई बीमारियों को निमंत्रण

consuming-bread-daily-can-invite-many-diseases

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

ब्रेड खाने से पेट जल्दी भर जाता है लेकिन ज्यादा ब्रेड आपके पेट को नुकसान पहुंचाती है। बच्चे हो या बड़े , ब्रेड नास्ते में खाना सभी को पसंद होता है। ब्रेड से कई तरह की डिश भी बनाई जाती है। जिन्हे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। ब्रेड खाने में स्वादिष्ट होती है जिसकी वजह से लोग नास्ते से लेकर अलग अलग डिशेज में ब्रेड का उपयोग करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना ब्रेड का इस्तेमाल करना आपको बहुत महंगा पड़ सकता है। ब्रेड के नियमित सेवन से हेल्थ को नुकसान पहुंचता है।

लंबे समय तक ब्रेड खाने से आपको डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। बाजार में मिलने वाले ब्रेड में 50 प्रतिशत आटा और 50 प्रतिशत मैदा होता है। ब्रेड में प्रिजर्वेटिव और स्टेबलाइजर्स का इस्तेमाल किया जाता है , ताकि ब्रेड जल्दी खराब न हो। ये सभी एलिमेंट्स शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं और साथ में कई बिमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं इसलिए कोशिश करनी चाहिए के वाइट या ब्राउन ब्रेड की जगह होल ग्रेन ब्रेड खाएं। इसके भी ज्यादा सेवन से नुकसान ही होता है।

ब्रेड खाने के नुकसान :
1 लंबे समय तक रोजाना ब्रेड के सेवन से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
2 नियमित रूप से ब्रेड खाने पर आपका वजन भी बढ़ जाता है, जो कई बीमारियों को पैदा कर सकता है।
3 ब्रेड के ज्यादा सेवन से मतली और कब्ज की समस्या हो सकती है।
4 ग्लूटन इनटॉलेरेंस से जूझ रहे लोगो को जॉइंट्स पेन की समस्या हो सकती है।
5 ब्रेड के ज्यादा सेवन से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है।

इतना खाएं ब्रेड :
लोगों को ग्लूटेन फ्री या होल ग्रेन वाले ब्रेड ही खाने चाहिए। मैदा वाले ब्रेड को मना करें। एक दिन में किसी भी तरह के ब्रेड की सिर्फ 2 स्लाइस ही खानी चाहिए। एक सप्ताह में एक या दो दिन ब्रेड खाना सुरक्षित है। हालांकि ग्लूटन इनटॉलेरेंस, डायबिटीज,मोटापा और कब्ज से परेशान व्यक्ति को ब्रेड नहीं खानी चाहिए।ब्रेड उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है।

Related posts

120 लोगों की मधुमेह जांच की गई

जनता दरबार में जाने से पहले देवदरबार पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा

Newsdesk Uttranews

देवी की स्तृति में डूबा काली कुमाऊ क्षेत्र

Newsdesk Uttranews