सोमेश्वर में हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा(Parivartan Yatra ) में वक्ताओं ने सरकार को घेरा

उत्तराखण्ड कांग्रेस की ओर से चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा (Parivartan Yatra)के अंतर्गत सोमेश्वर में आयोजित जनसभाओं एवं बैठकों में वक्ताओं ने सरकार को घेरा।…

Screenshot 2026 07 07 20 03 23 72 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

उत्तराखण्ड कांग्रेस की ओर से चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा (Parivartan Yatra)के अंतर्गत सोमेश्वर में आयोजित जनसभाओं एवं बैठकों में वक्ताओं ने सरकार को घेरा।


कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने कहा कि यह यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के दुख-दर्द, युवाओं की पीड़ा, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समस्याओं तथा आम जनमानस के अधिकारों की लड़ाई का अभियान है।


उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान है, लेकिन राज्य सरकार इन ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता से काम करने के बजाय केवल प्रचार-प्रसार में लगी हुई है।


उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। लाखों शिक्षित युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। प्रदेश में अनेक विभागों में पद रिक्त पड़े हुए हैं, किन्तु भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार देरी हो रही है। इससे युवाओं में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है।


उन्होंने कहा कि हाल के समय में राम मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना ने करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है तथा इस प्रकार की घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि लोगों का विश्वास बना रहे।
पूर्व विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा की परिवर्तन संकल्प यात्रा प्रदेश के प्रत्येक जिले, विधानसभा और गांव तक पहुंचकर जनता की आवाज को मजबूत करने का कार्य कर रही है। यह यात्रा किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का अभियान है।
काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और प्रदेश में जनहित, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा विकास आधारित शासन व्यवस्था स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज नयाल, राजू भट्ट, बहादुर मेहता, राजेन्द्र बिष्ट, रमेश भंडारी, जिला पंचायत सदस्य कुंदन भंडारी, संतोष कुमार, निशा कनवाल ,भुवन दोसाद, आनंद बिष्ट, नारायण दत्त पांडे, निर्मल रावत, गजेंद्र फर्त्याल, नवीन कोहली, कमल बिष्ट, रंजीत नयाल, ललित मेहता, गोपाल कंनवाल दिनेश पिलख्वाल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply