कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एलआईसी कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन

अल्मोड़ा। अडानी समूह पर चल रहे विवाद का असर अब शहर में भी देखने को मिला है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एलआईसी और एसबीआई…

अल्मोड़ा। अडानी समूह पर चल रहे विवाद का असर अब शहर में भी देखने को मिला है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एलआईसी और एसबीआई जैसे संस्थानों में जनता के सुरक्षित धन को पूंजीपतियों के हवाले करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में एलआईसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर अनेक आरोप लगाए तथा तुरंत मामले की जांच करवाने की मांग उठाई।

इस दौरान, नगर पालिका अध्यक्ष, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, पूरन रोतैला, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा किशन लाल, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, शरद साह, त्रिलोचन जोशी, नवाज खान अमन अंसारी, निजाम कुरेशी, सलीम खान, मयंक विष्ट, ललित, मनोज विष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन सिंह मेहरा, बाल विक्रम सिंह रावत, लोकेश तिवारी, रोहन आर्य, वीरेंद्र सिंह, नितिन रावत सहित अनेक कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।