अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में 4 जून को प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी की जनसभा को लेकर कांग्रेस संगठन उत्साहित है।
कार्यकर्ताओं की टीम राहुल की जनसभा को सफल बनाने में जुटी हुई है।
मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलेजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,उत्तराखण्ड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश पनेरू सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने लोअर माल रोड स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा पूरे जिले भर में कार्यकर्ताओं की टीम इस कार्यक्रम को सफल बनाने के भरसक प्रयास कर रही है।
जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में भी इस जनसभा को लेकर भारी उत्साह दिख रहा है।
प्रदेश प्रभारी शैलेजा अब 4 जून तक अल्मोड़ा में ही प्रवास करेंगी अन्य बड़े नेताओं ने भी अल्मोड़ा में डेरा डाला हुआ है।
