shishu-mandir

कांग्रेस जल्द जारी करेगी घोषणापत्र, प्रतिज्ञा पत्र के माध्यम से जनता की राय शामिल की जाएगी : बोले प्रदेश मीडिया समन्वयक

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने राज्य में पिछले 5 वर्षों में सत्तारूढ़ भाजपा पर आमजन को धोखा दिने, बेरोजगारी, महंगाई थोपने और प्रदेश में भू माफिया, खनन माफिया के साथ सांठ-गांठ का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक मुकेश पन्त ने कहा कि राज्य के सभी बड़े मुद्दों, विषयों और आमजन को लेकर कांग्रेस जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


जिला मुख्यालय स्थित रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में पन्त ने कहा कि प्रदेश में अपने अभियान के तीसरे चरण में कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र के माध्यम से जनता की राय को शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के विभिन्न वर्गों डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर, व्यवसायी, होटल व्यवसायी, महिलाएं, युवा, छात्र और प्रबुद्ध वर्ग के बीच उनकी मांगों को प्रतिज्ञा पत्र के माध्यम से आमजन के बीच रखा जाएगा।
पन्त ने कहा यह पहली बार हुआ है जब किसान आंदोलन के दबाव में सरकार ने 3 बिल वापस लिये। राज्य में देवस्थानम बोर्ड को खत्म करना भी जन आंदोलन के दबाव की इसी कड़ी का हिस्सा है। कहा कि कांग्रेस भू कानून को लेकर भी गंभीर है। इसे भी वह प्रतिज्ञा पत्र के माध्यम से अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।


प्रदेश मीडिया समन्वयक ने कहा कि गैरसैण का सवाल हो, राज्य में बेरोजगारों को सरकारी नौकरी और स्वरोजगार की बात हो, इसे भी प्रतिज्ञा पत्र के माध्यम से घोषणा पत्र में लाया जाएगा। महंगाई से जूझ रही गृहणियों को सिलेंडर में 200 रुपये की सब्सिडी को भी इसमें शामिल किया जाएगा। प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, जगदीश बिष्ट, जीत शर्मा, मन्नू ठकुराठी, बॉब कन्याल, कार्तिक खर्कवाल आदि उपस्थित थे।“