shishu-mandir

गांधी जयंती पर कांग्रेस करेगी गांव-गांव कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5


पिथौरागढ़। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से चलाये जा रहे ‘गांव-गांव कांग्रेस’ कार्यक्रम के तहत जिले की प्रत्येक न्याय पंचायत में जाकर अनुसूचित ग्राम के अनुसूचित जाति के परिवार के सदस्य के घर 1 अक्टूबर शाम और रात्रि प्रवास किया जायेगा। इसके साथ ही 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रभात फेरी, ध्वजारोहण व गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसके उपरांत वहा के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजन, अध्यापक, आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

new-modern
gyan-vigyan

इस दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए पिथौरागढ़ विधानसभा की 14 न्याय पंचायतों के लिए टीम गठित कर शुक्रवार को रवाना की गई। कांग्रेस की तरफ से यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। कार्यक्रम सचिव ऋषेंद्र महर ने बताया कि प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी और जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर मनकटिया न्यायपंचायत के ग्राम चोण तथा पूर्व विधायक मयूख महर नैनी न्यायपंचायत के गैठना ग्राम में प्रवास करेंगे। इसके अलावा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर जाख न्याय पंचायत के लोधियागैर ग्राम और प्रदेश सचिव भुवन पांडे बास्ते न्याय पंचायत में प्रवास करेंगे। इसके अलावा अन्य पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी इसी तरह अलग-अलग जगह रात्रि प्रवास की जिम्मेदारी दी गई है।