कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमि​त जोशी ने सभी पदो से दिया इस्तीफा, मैं और मेरे लोग वाली परिपाटी पर उठाए सवाल

[hit_count] अल्मोड़ा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत अमित जोशी ने पार्टी के सभी पदों और प्रा​थमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे…

[hit_count]

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत अमित जोशी ने पार्टी के सभी पदों और प्रा​थमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हित में निष्पक्ष आवाज उठाने में वह असमर्थ महसूस हो रहे हैं इसलिए अपना इस्तीफा दे रहे है उन्होंने कहा कि मैं और मेरे लोग वाली राजनीति जिस तरह हावी हो रही है वैसी स्थिति में वह खुद को असहज महसूस कर रहे हैं।

amit joshi
photo-amit joshi

अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि वर्षों कोरपोरेट सेक्टर में काम करके जब उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी तो सोचा था शायद अपने उत्तराखण्ड के लिये कुछ योगदान कर पाऊंगा, लेकिन विगत समय से वह खुद को अपने आपको उत्तराखण्ड के हितों के लिये एक निष्पक्ष आवाज उठाने में स्वयं को असहज महसूस कर रहा है। अमित वर्तमान में कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता,पीसीसी सदस्य,प्रचार समिति सदस्य थे। और प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पर रहे चुके हैं।