कांग्रेस का रोड शो,रैली के दूसरे दिन भी कांग्रेस ने दिखाया दम

आज 21 जनवरी को चुनाव प्रचार का शोर थम गया। 23 जनवरी को नगर निगम में मेयर और 40 पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे।…

आज 21 जनवरी को चुनाव प्रचार का शोर थम गया। 23 जनवरी को नगर निगम में मेयर और 40 पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे। आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस ने मुख्य बाजार और माल रोड मे रोड शो कर अपना दम दिखाया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
congress road show congress showed its strength even on the second day of the rally 2


कल कांग्रेस ने रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक रैली आयोजित की थी और इस रैली में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। इससे दो दिन पहले इसी रैमजे स्कूल के प्रांगण में बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशी अजय वर्मा के पक्ष में एक रैली की थी और इस रैली में सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे थे। उस दिन भी रैमजे इंटर कॉलेज का प्रांगण खचाखच भरा हुआ था। रैली के बार विधायक मनोज तिवारी ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरूप्रयोग का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज के बच्चों को रैली में बुलाने पर अपनी नाराजगी जताई थी।


आज​ शिखर होटल के पास कांग्रेस का रोड शो शुरू हुआ और यह रोड शो लाला बाजार,चौक बाजार,कारखाना बाजार,कचहरी बाजार,खजांची बाजार,थाना बाजार,पल्टन बाजार,एलेक्जेंडर गेट,चौघानपाटा,रोडवेज स्टेशन होते हुए शिखर होटल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के चुनावी कार्यालय में आकर पूरा हुआ।

congress road show congress showed its strength even on the second day of the rally 3

इस दौरान कांग्रेस​ जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, मनोज तिवारी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डे,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की,पूर्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह,मुकल जोशी,पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति बिष्ट आदि शामिल रहे।