Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बेस चिकित्सालय के हार्ट केयर सेंटर को स्थाई रखने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन,सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

यहां देखें विरोध प्रदर्शन का वीडियो अल्मोड़ा। बेस चिकित्सालय स्थित हार्ट केयर सेंटर को स्थाई रखने और उसका सुचारू संचालन किए जाने की मांग को…

यहां देखें विरोध प्रदर्शन का वीडियो

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
dharna

अल्मोड़ा। बेस चिकित्सालय स्थित हार्ट केयर सेंटर को स्थाई रखने और उसका सुचारू संचालन किए जाने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने का कि अल्मोड़ा के अलावा बागेश्वर पिथौरागढ और चंपावत के मरीजो को हृदय रोग संबंधी जांच की सुविधा देने वाले इस केन्द्र के बंद हो जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पूरे पहाड़ में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से हलकान गरीब और मजबूर लोग उपचार के लिए भटकने को मजबूर हो जाऐंगे। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ल​ता तिवारी, प्रीति बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी,राजीव कर्नाटक, हर्ष कनवाल,अंबी राम,राजेन्द्र बोरा, विनोद वैष्णव बिन्नी, संजय दुर्गापाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।