Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा में सड़कों की हालत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विरोध स्वरूप सड़क में बने गड्ढों में लगाए पौधे

अल्मोड़ा शहर की जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जेल रोड पोखरखाली में जोरदार प्रदर्शन किया । इस…

Screenshot 2026 04 23 19 05 29 32 7352322957d4404136654ef4adb64504


अल्मोड़ा शहर की जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जेल रोड पोखरखाली में जोरदार प्रदर्शन किया ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से बड़े-बड़े गड्ढों में पौधारोपण कर सरकार और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आम जनता का चलना दूभर हो गया है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालक सभी खतरे में हैं, लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है।


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। साथ ही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के कार्यालय में ताला लगाने जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।


कांग्रेस जनों ने शासन-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण एवं गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू करने की मांग की, ताकि जनता को राहत मिल सके।


इस मौके पर तारा जोशी, भूपेंद्र भोज, वैभव पांडेय (पार्षद), अरविंद सिंह रौतेला, दीप सिंह डांगी, पूरन रौतेला, संजय दुर्गापाल, गीता मेहरा, शरद शाह, लावण्य पंत टीटू , किरण आर्य, विशाल कनवाल, गौरव जोशी, सतीश पांडेय, मुकेश कुमार (पार्षद), विकास कुमार (पार्षद), विनोद वैष्णव, भैरव गोस्वामी, मदन सिंह डांगी, परितोष जोशी, हेम, अनूप भारती (पार्षद), ऋतिक नयाल, प्रदीप कुमार (पार्षद), इसरार अहमद, गुंजन सिंह चमियाल (पार्षद), कार्तिक शाह, मुकेश नेगी, सुशील शाह, अशोक गुरुरानी, कुणाल, दीपक कुमार (पार्षद), तारा तिवारी, विशाल सिंह बिष्ट, अम्बिराम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply