shishu-mandir

कांग्रेस पार्टी ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के लिए तैयारी शुरू की, जिला व महानगर पर्यवेक्षक हुए नियुक्त

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read
Screenshot-5

देहरादून। आगामी 26 जनवरी से – देशभर में शुरू होने वाले कांग्रेस पार्टी के ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के लिए उत्तराखंड में तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अभियान के लिए जिला व महानगर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। बताया गया है कि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला, ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर पर ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

new-modern
gyan-vigyan

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा में प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, बागेश्वर में प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र लुंठी, रानीखेत में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, चम्पावत में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय, पिथौरागढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, डीडीहाट में रणजीत दास, नैनीताल में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, हल्द्वानी में प्रदेश महामंत्री अनुपम शर्मा, उधमसिंहनगर में पूर्व विधायक संजीव आर्य, काशीपुर महानगर में किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरेंद्र लाडी व रुद्रपुर महानगर में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

वहीं हरिद्वार महानगर में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र चौधरी, रुड़की महानगर प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल, हरिद्वार ग्रामीण प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, रुड़की ग्रामीण प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्दीकी, देहरादून महानगर में राजवीर सिंह चौहान, परवादून पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत, पछुवादून प्रदेश महामंत्री अतोल सिंह रावत, ऋषिकेश महानगर पूर्व सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, पौड़ी गढ़वाल प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, कोटद्वार में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, टिहरी में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, उत्तरकाशी में पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, पुरोला में नीरज त्यागी, चमोली में ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, रुद्रप्रयाग में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है।