shishu-mandir

Almora- हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर कांग्रेसजनों ने मनाई खुशी

editor1
3 Min Read

अल्मोड़ा। हिमांचल विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन पर अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने खुशी जताई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में आज स्थानीय चौघानपाटा में मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का रूझान कांग्रेस की ओर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चुनावी वादे प्रत्येक जगह हवा हवाई साबित हुए हैं। वहीं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने हर्ष व्यक्त करते हुए कांग्रेसजनों के साथ मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर कर्नाटक ने कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर जो विश्वास व्यक्त किया है यह हिमाचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हिमांचल प्रदेश से कांग्रेस की जीत का सिलसिला प्रारम्भ हो चुका है। पूरे देश की जनता आज यह समझ चुकी है कि भाजपा सरकार केवल जुमलों की सरकार है।

new-modern
gyan-vigyan

कहा कि भाजपा की इस सरकार में देश की जनता को आज तक केवल महंगाई,युवाओं को बेरोजगारी और अवरूद्ध विकास मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत देकर जनता ने आज साबित कर दिया है कि जनता अब कांग्रेस के साथ है। इसके साथ ही कर्नाटक ने हिमांचल में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, सभासद सचिन आर्या,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्या,यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,नगर उपाध्यक्ष एन डी पाण्डेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पाण्डेय, गोविन्द प्रसाद, पूर्व राज्यमंत्री केवल सती,प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी,जिला महासचिव गीता मेहरा,जिला महामंत्री राधा बिष्ट, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,हेम तिवारी,अवनी अवस्थी,हरीश रौतेला,पूरन सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान गौरव काण्डपाल,अजय कुमार,नवीन जोशी,हीरा वल्लभ कांडपाल,हरेंद्र सिंह नेगी,रश्मि कांडपाल,प्रकाश सिंह मेहता,हेम जोशी,कैलाश चौहान,विनोद कांडपाल,सुमित बिष्ट,भूपेश पांडे, ऋतिक बिष्ट,सुंदर रावत,भूपेन भोज, मनीष तिवारी,रोहित शैली,शुभम जोशी,गौरव अवस्थी,प्रदीप कुमार,सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

saraswati-bal-vidya-niketan