Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा विधानसभा पहुंची कांग्रेस की पद यात्रा,गांव गांव तक पहुंचाए गांधी के विचार

अल्मोड़ा- महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस द्वारा 26 अगस्त से जागेश्वर विधान सभा से शुरु की गई पद यात्रा रविवार को…

IMG 20190901 WA0089


अल्मोड़ा- महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस द्वारा 26 अगस्त से जागेश्वर विधान सभा से शुरु की गई पद यात्रा रविवार को लमगड़ा होते हुए अल्मोड़ा विधानसभा में प्रवेश कर गई|अल्मोड़ा विधानसभा में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने पदयात्रा का नेतृत्व संभाला, पदयात्रियों ने लोगो को महात्मा गांधी के विचारों के बारे में अवगत कराया|
आज की पदयात्रा में उपस्थित गोविंद सिंह कुंजवाल, सांसद प्रदीप टम्टा, मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पान्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, लमगड़ा ब्लाँक अध्यक्ष दीवान सतवाल,राजेन्द्र बाराकोटी आदि मौजूद रहे|
पद यात्री असोटा,सिलखोड़ा, पलना,ढौरा,खेरदा,बज्वाड़, चौरा होते हुए रात्रि विश्राम स्थल बख पहुंची|
इस अवसर पर सिकंदर पवार, महेश चन्द्र, नवल रावत,मंजू कांडपाल,गोपाल चौहान, जमन सिंह बिष्ट, चन्द्र कुमार फौजी,पानसिंह,राजेश अधिकारी, संजय दुर्गापाल, राजेन्द्र दुर्गापाल, आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे|

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
IMG 20190901 WA0087