बढ़ती महंगाई के विरोध में उतरे कांग्रेसी, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

पिथौरागढ़ सहयोगी। बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिर से बढ़ाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस, यूथ और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

5bdd6c5dc15e2d0f72614d6e8a6296b8

पिथौरागढ़ सहयोगी। बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिर से बढ़ाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस, यूथ और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।   

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

नगर के सिल्थाम तिराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र में काबिज भाजपा सरकार आए दिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा रही है। वर्ष 2014 से पूर्व रसोई गैस का दाम 350 के करीब था जो आज 900 रुपये पार हो गया है, जिससे आम जनता त्रस्त हो चुकी है। 

वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि भाजपा सरकार के 7 साल के कार्यकाल में पेटोल 100 के पार, खाद्य तेल 200 पार और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस सरकार ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, लेकिन भाजपा को समझना चाहिए कि जनता इसका पूरा हिसाब देगी। इस दौरान नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका गया। 

प्रदर्शन में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, निर्मल सौन, गजेंद्र वल्दिया, रोहन सौन, भूरे मियां, नारायण कोहली, कुन्डल महर, शंकर खड़ायत, प्रदीप महर, कार्तिक खर्कवाल, बहादुर सामंत, बाब कन्याल, दिनेश बिष्ट, रजत विश्वकर्मा, कविराज महर जावेद खान व जितेंद्र सौन आदि शामिल थे।  

महिला व युवा कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन
महिला और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गैस सिलेंडर के साथ जिला मुख्यालय स्थित केमू स्टेशन में धरना-प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट ने कहा कि आए दिन केंद्र सरकार रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है। बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार ने जनता की कमर तोड़ दी है और लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य अंजू लुंठी ने कहा हालत यह है कि जनता महंगाई से रोए और मोदी सरकार चैन से सोये। मोदी सरकार को जनता ने भारी बहुमत से जिताया था, लेकिन अब उसी सरकार ने आम जनता के साथ धोखा किया है।

 

uttarakhand यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार उज्जवला योजना चला रही है और खूब अपनी पीठ थपथपा रही है, मगर सरकार जनता की आंखों में धूल झोंकते हुए रसोई गैस सिलेंडर एक बार तो फ्री दे रही है, लेकिन दोबारा उसे भरना आम जनता की पहुंच से बाहर हो चुका है। इसका खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
 

प्रदर्शन में जानकी पंत, योगिता बिष्ट, यशोदा, राजेश्वरी धामी, राहुल लुंठी, जगदीश धामी, कुंडल बिष्ट, अम्मू कार्तिक, विक्की व साहिल आदि शामिल थे।