Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा में कांग्रेस ने फूंका (Congress burnt effigy) प्रदेश सरकार का पुतला, दुष्कर्म के आरोपी विधायक को बचाने का आरोप

Congress burnt effigy

अल्मोड़ा, 29 सितंबर 2020— अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर दुष्कर्म के आरोपी द्वाराहाट के विधायक को बचाने का आरोप लगाते हुए अल्मोड़ा में पुतला फूंका(Congress burnt effigy)।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

काग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे के नेतृत्व में दुष्कर्म के आरोपी द्वाराहाट से भाजपा विधायक के ऊपर अभी तक कार्यवाही ना होने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला (Congress burnt effigy) दहन किया।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने कहा कि आज इतना समय बीत जाने के बाद भी ना तो दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक का डीएनए टेस्ट कराया गया है और ना ही आरोपी विधायक की गिरफ्तारी हो पायी है जो कि साफ स्पष्ट करता है कि प्रदेश सरकार अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करके आरोपी विधायक को बचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि यदि आरोपी विधायक की जगह कोई आम आदमी होता तो अभी तक उसे गिरफ्तार कर जेल में पहुंचा दिया गया होता। परन्तु आरोपी विधायक अभी तक खुलेआम घूम रहा है जो कि प्रदर्शित करता है कि प्रदेश सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग करते हुए उक्त मामले को दबाने का कार्य कर रही है।(Congress burnt effigy)

उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार चाहती तो महिला द्वारा विधायक के विरूद्व यौन शोषण की शिकायत करने के बाद ही महिला की मांग पर अविलंब विधायक का डीएनए टेस्ट कराकर दूध का दूध और पानी का पानी कर देती।

परन्तु इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपी द्वाराहाट विधायक का डीएनए टेस्ट ना होना एवम् गिरफ्तारी ना होना साफ प्रदर्शित करता है कि प्रदेश सरकार अपनी पार्टी के विधायक को बचाने का कार्य कर रही है।

Uttarakhand— शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार अविलम्ब दोषी द्वाराहाट विधायक के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं करती है तथा विधायक का डीएनए टेस्ट नहीं करवाती है तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करने को बाध्य होगी (Congress burnt effigy)।

पुतला दहन (Congress burnt effigy) कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, प्रदेश ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल, जिला सचिव दीपा साह, आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शरद साह, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, जिला सचिव राबिन भण्डारी, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक अमर बिष्ट, नगर सचिव फाकिर खान, पूर्व सभाषद मुकेश नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पांडे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/