कांग्रेस भाजपा पर जमकर बरसे निर्दलीय त्रिलोचन जोशी

रैमजे प्रांगण में त्रिलोचन ने कहा  कांग्रेस ने दिया धोखा, हर समर्पित कार्यकर्ता की अनदेखी की अल्मोड़ा:-कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ रहे त्रिलोचन जोशी…

रैमजे प्रांगण में त्रिलोचन ने कहा  कांग्रेस ने दिया धोखा, हर समर्पित कार्यकर्ता की अनदेखी की

IMG 20181115 171858

अल्मोड़ा:-कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ रहे त्रिलोचन जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने उनका केवल इस्तेमाल किया और एक षड़यंत्र के तहत उनका टिकट काट दिया गया| इसके बाद केवल जनता का आशीर्वाद और जोश ही उनके साथ था और इसी ताकत से वह चुनाव मैदान में खड़े हैं और अब जनता की ताकत से ही वह इस चुनाव को जीतेंगे| जनसभा के दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर खुलकर आरोप लगाए और कहा कि अल्मोड़ा नगरपालिका जो वर्षों बाद भी विकास में पिछड़ी है उसकी जिम्मेदार राष्ट्रीय पार्टियां हैं|उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किए गए वायदे को दोहराया और 18 नवंबर को चुनाव चिह्न बाल्टी पर मतों का आशीर्वाद देने की अपील की|

IMG 20181115 172024

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, मनोज सनवाल, जीवन नाथ वर्मा, घनानंद जोशी, अमरनाथ रावत, हेम चंद्र जोशी, दानिश खान, पंकज वर्मा, सुनील कर्नाटक सहित अनेक लोग मौजूद थे|

IMG 20181115 171949