Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बधाई: उत्तराखंड के रिपुंजय ने एनडीए परीक्षा में टॉप कर प्रदेश का नाम किया रोशन, पहले प्रयास में छुआ मुकाम, पढ़े पूरी खबर

देहरादून। संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी (एनए)-1 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हो गया है। जिसमें…

देहरादून। संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी (एनए)-1 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हो गया है। जिसमें देहरादून निवासी रिपुंजय नैथानी ने टॉप किया है। रिपुंजय आरआइएमसी कैडेट हैं और उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। रिपुंजय वर्तमान में आरआइएमसी (आरआइएमसी राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज) के छात्र है। इस संस्थान से कुल 18 कैडटों ने सफलता अर्जित की है। इस संस्थान के चार होनहार टॉप—5 में जगह बनाने में सफल हुए है। जबकि आल इंडिया से इस परीक्षा में 450 ने सफलता हासिल की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

रिपुंजय मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले है वर्तमान में वह दून के बसंत विहार में रहते है। उनके पिता कर्नल राजेश नैथानी वर्तमान में असम में तैनात हैं। जबकि मां पूजा नैथानी हिल फाउंडेशन स्कूल इंदिरा नगर में प्रधानाचार्य हैं। रिपुंजय ने अपनी इस सफलता का श्रेय आरआइएमसी और अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें सैन्य वर्दी की ललक थी। वर्ष 2013 में उन्होंने आरआइएमसी की परीक्षा पास कर वहां एडमिशन लिया। एग्जाम टॉपर रिपुंजय नैथानी सैन्य गुरुकुल कहे जाने वाले राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआइएमसी) में कैडेट कैप्टन हैं।

मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान बनाने वाले दीप यग्नेश दवे महाराष्ट्र के निवासी है। उनके पिता यग्नेश दवे मुंबई के एक संस्थान में अकाउंटेंट हैं, जबकि माता होम्योपैथिक चिकित्सक हैं। रिपुंजय की सफलता पर उनके माता—पिता ने हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने रिपुंजय के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इसे भी पढ़े—

https://uttranews.com/2019/11/06/breaking-news-almora-haldwani-highway-near-lodhia-crashed-truck-laden-with-building-materials-narrowly-survived-driver-operator/