shishu-mandir

बधाई: परिणय सूत्र में बंधे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय समेत राजनीति से जुड़े कई लोगों ने विवाह समारोह में की शिरकत

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read

अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व युवा नेता कुंदन लटवाल शुक्रवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए है। शुक्रवार की रात यहां एसएसजे परिसर के सिमकनी ग्राउंड में हिंदू रिति रिवाजों के साथ उनका विवाह ग्राम मंडोली कांडा, जिला बागेश्वर निवासी जगदीश पिलख्वाल की सुपुत्री सुमन पिलख्वाल के साथ हुआ। इस मौके पर उनके कुटंबीजनों, पारिवारिक मित्रों व रिश्तेदारों समेत राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों ने विवाह समारोह में शिरकत कर नव युगल को बधाई देते हुए दोनों के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

new-modern
gyan-vigyan

शुक्रवार की देर शाम उनके निवास स्थान लोधिया से बारात प्रस्थान कर सिमकनी ग्राउंड पहुंची। जहां पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुए। कुंदन लटवाल वर्तमान में भाजयुमो के प्रदेशध्यक्ष है तथा उनकी पत्नी सुमन पिलख्वाल देवस्थली विद्यापीठ बीएड कॉलेज लालपुर किच्छा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।
कुंदन लटवाल पूर्व में भाजयुमो लीगल सेल के स्टेट कोर्डिनेटर, जिला पंचायत सदस्य, एसएसजे के छात्रसंघ अध्यक्ष—उपाध्यक्ष तथा अभाविप के प्रदेश सह मंत्री समेत कई पदों पर रह चुके है। वह एक कुशल युवा नेता के तौर पर जाने जाते है।

saraswati-bal-vidya-niketan

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने भी विवाह समारोह में पहुंच नव दंपति को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार व भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा समेत संगठन से जुड़े कई नेताओं ने विवाह समारोह में शिरकत की। जबकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें फोन में बधाई ​दी।

विवाह स्थल में उत्तराखंड के शिक्षा, पंचायती राज व खेल मंत्री अरविंद पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पूर्व केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद अजय टम्टा, भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद सिंह पिलख्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगरध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरुरानी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मेयर हल्द्वानी जोगेंद्र रौतेला, मेयर रुद्रपुर रामपाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, अजय वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आरएस यादव, धीरेंद्र कुमार पाठक, पुष्कर भैसोड़ा, गौरव पंत, एसएसजे परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनवाल, अक्षय सुयाल, राजेंद्र राठौर, देवाशीष नेगी, एसएसजे परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती, पूर्व छात्रसंघ महासचिव आशीष पंत, संजय शर्मा, पत्रकार निर्मल उप्रेती, हरीश भंडारी, डीके जोशी, रवि​ बनौला, देवेंद्र बिष्ट, जिपंस शिवराज बनौला, अधिवक्ता हिमांशु मेहता, बहादुर सिंह नगदली, राहुल खोलिया, निर्मल रावत, चंदन लटवाल, पंकज बिष्ट, कृष्णा बिष्ट, मनोज ​लटवाल, सुंदर सिंह लटवाल, गणेश बगडवाल, ललित बिष्ट समेत सामाजिक, राजनीतिक व अन्य संगठनों से जुड़े कई लोग मौजूद थे।