बधाई : मिनी कश्मीर के कविन्द्र को एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक

एयरफोर्स में कार्यरत पिथौरागढ़ निवासी कविन्द्र अर्जित कर चुके हैं अनेक उपलब्धियां पिथौरागढ़। बैंकॉक में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ निवासी कविन्द्र सिंह बिष्ट…

एयरफोर्स में कार्यरत पिथौरागढ़ निवासी कविन्द्र अर्जित कर चुके हैं अनेक उपलब्धियां

kavindra boxer of pithoragh


पिथौरागढ़। बैंकॉक में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ निवासी कविन्द्र सिंह बिष्ट ने रजत पदक हासिल किया है। कविन्द्र इससे पूर्व भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं।
थाइलैंड में 17 से 27 अप्रैल तक आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कविन्द्र 56 किग्रा भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता के फाइनल में कविन्द्र का मुकाबला उज्बेकिस्तान के बॉक्सर मिर्जा हालीलोव मिराजिजबेक से हुआ। मगर कड़े मुकाबले में कविन्द्र को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सेना में कार्यरत कविन्द्र मूल रूप से रई, पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। उनके पिता आईटीबीपी में कार्यरत हैं। कविन्द्र इससे पहले फिनलैंड, चेक रिपब्लिक और रूस में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं और उन्होंने अनेक प्रतियोगिताओं में भागीदारी की है। जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं अन्तर्राट्रीय ख्याति के बॉक्सर कै. धरम चंद से उन्होंने बॉक्सिंग की बारीकियां सीखी हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी डा. वीके जोगदंडे, सीडीओ वंदना, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी, कै. हरि सिंह थापा, अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी, अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षण भाष्कर चंद्र भट्ट, कै. देवी चंद, बॉक्सिंग कोच प्रकाश जंग थापा, मनोज कुमार शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोगों, खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
kavindra boxer of pithoragh