Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दुखद: नंदा देवी मंदिर कमेटी के सदस्य प्रदीप बिष्ट (Pappi Bhai) का निधन, शोक की लहर

Pappi Bhai

Nanda Devi Temple Committee member Pradeep Bisht (Pappi Bhai) passed away

अल्मोड़ा, 18 नवंबर 2020
नंदा देवी मंदिर कमेटी के सदस्य प्रदीप बिष्ट (Pappi Bhai) का बीते रात आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से नगर में शोक की लहर है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बदहाल सड़क (Damaged road)- ग्रामीणों का सब्र टूटा, किया प्रदर्शन

63 वर्षीय प्रदीप बिष्ट (Pappi Bhai) यहां नंदा देवी मोहल्ले में रहते थे। बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। ​​जिसके कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। पिछले कई वर्षों से नंदा देवी मूर्ति निर्माण में उनकी मुख्य भूमिका रहती थी। वह भारतीय स्टेट बैंक से रिटायर्ड थे। बुधवार को यहां विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।


उनके निधन (Pappi Bhai) पर आज नंदा देवी मं​दिर कमेटी द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्य​क्त की गई। ईश्वर से परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

1971 में सेना की विजय गवाह की मशाल (victory torch of army) पहुंची अल्मोड़ा, सैन्य शौर्य को किया याद


शोक व्यक्त करने वालों में नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, किशन गुरुरानी, दिनेश गोयल, मनोज सनवाल, एलके पंत, मुन्ना वर्मा, तारा जोशी, हरिश बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, अनुप साह, जीवन नाथ वर्मा, दिनेश साह, मंटू पालनी, सीपी वर्मा व रमेश लोहनी आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos