shishu-mandir

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Cm trivendra singh rawat) ने कहा राज्य में जितनी सड़कें 17 सालों में बनी उतनी हमने अब तक बनाई

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

   
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (Cm trivendra singh rawat)शनिवार को रानीखेत पहुंचे।    

 

अल्मोड़ा 27 फरवरी, 2021- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (Cm trivendra singh rawat)शनिवार को रानीखेत पहुंचे।

new-modern
gyan-vigyan
Cm trivendra singh rawat


इस दौरान खैरना एवं उपराड़ी में लोगों ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र का भव्य स्वागत किया।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र (Cm trivendra singh rawat) ने उपराड़ी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं के सिर का बोझ कम हो इस लिए घस्यारी योजना लागू की जाएगी।

saraswati-bal-vidya-niketan
Cm trivendra singh rawat


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का 18 मार्च को 4 साल का कार्यकाल पूर्ण हो जायेगा। इस दौरान राज्य सरकार ने जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए अनेक प्रयास किये।

बधाई- भारतीय महिला क्रिकेट(Women’s cricket) टीम में चुनीं गईं पिथौरागढ़ की श्वेता वर्मा, खुशी की लहर

Cm trivendra singh rawat ने कहा
सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अनेक कार्य किये गये हैं। राज्य बनने के बाद 17 साल में सड़कों का जितना निर्माण हुआ, लगभग उतनी सड़कें पिछले 3 साल एवं 10 माह में बनाई गई। राज्य में इस अवधि में 11 हजार कि.मी. से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है।

महिलाओं के सिर से घास के बोझ को हटाने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री घसियारी योजना शुरू की जा रही है। लोगों के घरों तक घास की गठरी पहुंचाने के लिए योजना बनाई जा रही है। पौने आठ हजार सेंटरों के माध्यम से कम दाम पर घास की गठरी पहुंचाने की व्यवस्था की जायेगी।


  मुख्यमंत्री Cm trivendra singh rawat ने कहा कि लोगों की आर्थिकी में सुधार के लिए भी सरकार प्रयासरत है। ग्रामीण आर्थिकी में सुधार के लिए अलग-अलग थीम पर ग्रोथ सेंटर विकसित किये जा रहे हैं, जिसके काफी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। कृषकों को 3 लाख तक का एवं स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के रानीखेत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता की।


       इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, कुमांयू कमिश्नर अरविन्द सिंह ह्यांकी, डीआईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, अपर सचिव मुख्यमंत्री डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिल्खवाल, भाजुयमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन सलाहकार कैलाश पंत, अध्यक्ष राष्टीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति के मोहन सिंह मेहरा, प्रेम शर्मा, गौरव पाण्डे, राजेन्द्र जायसवाल, अनिल शाही, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


उत्तरा न्यूज चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw