shishu-mandir

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत शुक्रवार(कल) अल्मोड़ा में पढ़ें पूरी खबर

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कल (शुक्रवार 3 जनवरी) कोअल्मोड़ा भ्रमण पर आ रहे हैं| यहां वह जिलास्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे|

saraswati-bal-vidya-niketan

जिला कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री 3 जनवरी को प्रातः 11:40 बजे देहरादून से हैलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:40 बजे एसएसजे परिसर सिमकनी हैलीपैड़ पंहुचेंगे। 12:45 बजे वहां से प्रस्थान कर 12:50 वीपीकेएस संस्थान अल्मोडा पंहुचकर वीपीकेएस संस्थान अल्मोडा के सभागार में 12:50 बजे से 1:50 बजे तक जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।

इसके बाद वहां से प्रस्थान कर सर्किट हाउस में 2:00 बजे से 2:30 बजे तक पत्रकार वार्ता करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 2:30 बजे से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। 3 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 3:10 बजे सिमकनी हैलीपैड पंहुचकर वहां से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।