shishu-mandir

द्वाराहाट – सीएम त्रिवेंद्र (cm trivendra) ने कहा प्रदेश में नए जिलों की संभावना नहीं, मंत्री मंडल विस्तार के संकेत दिए

Newsdesk Uttranews
7 Min Read

द्वाराहाट में सीएम (cm trivendra) का हुआ भव्य स्वागत

द्वाराहाट, 28 फरवरी, 2021- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (cm trivendra) ने कहा कि प्रदेश में विकास पहली जरूरत है।

new-modern
gyan-vigyan

https://youtu.be/xcrU_gG4Wi4

उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल ने जिलों की संभावना नहीं है। सरकार का पूरा फोकस विकास पर है। अलबत्ता उन्होंने यह संकेत दिए कि मंत्री मंडल‌ का विस्तार की संभावना भी है और गुंजाइश भी है।

saraswati-bal-vidya-niketan

सीएम (cm trivendra) ने यह बात द्वाराहाट स्थित बीटीके इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक आवास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

द्वाराहाट के शीतला पुष्कर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार विकास के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार कृत संकल्प है।

cm trivendra

उन्होंने कहा कि जिस तरह कोसी संरक्षण के लिए अल्मोड़ा में एक घंटे में एक लाख से अधिक पौधे रोपे गए उसी तरह इस बाद हरेले के दिन पूरे प्रदेश में एक साथ पौध रोपण किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि हरेले के दिन सार्वजनिक अवकास होता है और यह मान्यता भी है कि इस दिन लगाए जाने वाले पौधे जल्दी लगते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के प्रतिषत को सफल बनाने के लिए इस दिन एक दिन में ही सभी प्रदेशवासी एक साथ पौधरोपण करेंगे।

दो दिवसीय जनपद दौरे पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (cm trivendra) रानीखेत से कार द्वारा द्वाराहाट पहुॅचे जहां उन्होंने त्रिमूर्ति चौराहें पर माल्यार्पण किया।

यह भी पढ़े…

अब घर की पहचान होगी बेटी के नाम, सीएम (cm trivendra singh rawat) ने नैनीताल में की शुरुआत

सीएम त्रिवेन्द्र रावत (CM Trivendra Rawat) के अल्मोड़ा दौरे को लेकर बीजेपी ने शुरु की


जनसभा को सम्बोधित करते हुये cm trivendra ने कहा कि राज्य के विकास के लिये सरकार द्वारा किसी भी स्तर से कोई कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिये कार्य कर रही है।

cm trivendra ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओ के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारम्भ किया गया है जिसमें महिलाओ को अब जंगल से सिर पर गठरी लाने से छुटकारा मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओ के आर्थिक व सामजिक स्तर में सुधार आयेगा।

मुख्यमंत्री cm trivendra ने कहा कि हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व के दिन पूरे प्रदेश में सभी लोगों द्वारा एक पौधा अवश्य लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि साल भर में होने वाले पौध रोपण को इस वर्ष हरेला के दिन एक साथ पूरे प्रदेश में वृहद रूप से पौध रोपण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को पैतृक सम्पत्ति में सहखातेदारी दी गयी है जिससे आने वाले समय में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा।


उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद 17 साल में जितनी सड़को का निर्माण हुआ है, लगभग उतनी सड़के पिछले 3 साल 10 माह में बनायी गयी है। राज्य में इस अवधि के दौरान 11 हजार किलोमीटर से अधिक सड़को का निर्माण किया गया है।


स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा 2200 से अधिक डाक्टर की तैनाती के साथ 765 डाक्टर व 2500 नर्साें की भर्ती की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनेको अभिनव प्रयास किये जा रहे है 500 विद्यालयों को वर्चुअल क्लासों से जोड़ दिया गया है 600 विद्यालयों में यह प्रक्रिया गतिमान है जिससे आने वाले समय में कुछ अच्छे सुधार देखने को मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चैखुटिया हवाई पट्टी व तड़ागताल झील आने वाले समय में पर्यटको के लिये आर्कषण का केन्द्र बनेगी साथ ही स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के नये अवसर पैदा करेगी जिससे आस-पास के क्षेत्र का विकास होगा।

यह भी पढ़े…

Nainital नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगो को किया गया स्वच्छता के प्रति जागरू

इस अवसर पर कुमांयू कमिश्नर अरविन्द सिंह ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला, अपर सचिव मुख्यमंत्री व महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिल्खवाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, भाजुयमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन सलाहकार कैलाश पंत, अध्यक्ष राष्टीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति के मोहन सिंह मेहरा,

नगर पंचायत अध्य़क्ष द्वाराहाट मुकुल साह, सदस्य राज्य पलायान आयोग अनिल शाही, केसीडीएफ के अध्यक्ष भूपेन्द्र काण्डपाल, महामंत्री प्र्रेम शर्मा, महेश नयाल, राजेन्द्र जयसवाल, कैलाश भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता भट्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट, जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, उपजिलाधिकारी आरके पाण्डे, सीमा विश्वकर्मा, राहुल शाह, पवन पाण्डे, युगल किशोर आर्य, उमेश भट्ट, पूरन कैड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र मठपाल व विनोद भट्ट आदि ने संयुक्त रूप से किया।

Almora news

Cm trivendar singh rawat

ऐपण को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने को देहरादून में बनेगा इंपोरियम

अपने भाषण के दौरान सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत (cm trivendra) ने कहा कि कुमाऊं का एपण एक परिस्किृत कला है। जो काफी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि वह खुद यहां की ऐपण कला को देश में नितिन गडकरी सहित कई मंत्रियों तक को भेंट कर चुके हैं और हर जगह से उन्हें सराहना मिली है।

ऐसे में सरकार की योजना है कि ऐपण को राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए देहरादून में इंपोरियम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां की ऐपण कला अब घर तक नहीं रह जायेगी इस कला को देश-विदेश तक पहचान दिलाने के लिये हम प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि इसी वर्ष में ऐपण व हस्तशिल्प का कार्य करने वाले लोगों के लिये 05 करोड़ रूपये का बजट प्राविधानित किया जायेगा जिससे ऐसी कलाओं को संरक्षित किया जा सके। ऐपण से बनने वाले चीजों के विपणन के लिये देहरादून में विश्वस्तरीय सेन्ट्रर आफ एक्सलेंस इम्पोरियम बनाया जा रहा है।

उत्तरा न्यूज चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw