दिल्ली दंगे (delhi riot) में मारे गए पौड़ी निवासी युवक के परिजनों को सीएम ने दी 5 लाख की आर्थिक मदद

देहरादून। दिल्ली दंगे (delhi riot) में मारे गए पौड़ी निवासी दिलवर सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 5 लाख रुपये की आर्थिक…

देहरादून। दिल्ली दंगे (delhi riot) में मारे गए पौड़ी निवासी दिलवर सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। सीएम ने दंगों में हुई दिलवर सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख जताया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
prakash ele 1

थाना क्षेत्र पैठाणी के ढाईज्यूली पट्टी स्थित रोखड़ा गांव निवासी दिलबर सिंह की दिल्ली दंगे (delhi riot) में मौत हो गई थी। घटना की सूचना पड़ोसी गांव के रहने वाले दिलबर के दोस्त श्याम सिंह ने 26 फरवरी को फोन पर ग्रामीणों व उसके परिजनों को दी। दंगे (delhi riot) में श्याम सिंह भी घायल हुआ है, जो अभी दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। हालांकि श्याम सिंह की स्थिति पर स्थिर बताई जा रही है।

medical hall

मुख्यमंत्री ने दिलवर के परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह आर्थिक मदद दी है। उन्होंने दिलवर की आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

awasiya vishvvidhyalaya