अल्मोड़ा/खटीमा/चमोली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 मई 2025 को एक दिन के दौरे पर रहेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी का व्यस्ततम दौरा खटीमा से शुरू होगा और इसके बाद वह अल्मोड़ा होते हुए चमोली जाएंगे। अल्मोड़ा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डोल आश्रम में आयोजित श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में भी भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी जिलों की प्रशासनिक टीमें अलर्ट पर हैं और सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।
खटीमा से होगी दौरे की शुरुआत
मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे कार से अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा से रवाना होंगे और 10:50 बजे लोहियाहेड हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सुबह 11:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा लमगड़ा के लिए उड़ान भरेंगे।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें »
उत्तराखण्ड की पूरी कवरेज पढ़ें »
अल्मोड़ा के डोल आश्रम में शामिल होंगे पीठम् महोत्सव में
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 11:25 बजे छडौजा स्टेडियम हैलीपैड, लमगड़ा, अल्मोड़ा पहुंचेगा। इसके बाद 11:35 बजे वे कार से श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् न्यास, डोल आश्रम, कनरा लमगड़ा के लिए रवाना होंगे। वे यहां 11:50 से 1:00 बजे तक श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में शामिल रहेंगे।
दोपहर बाद चमोली के लिए होंगे रवाना
कार्यक्रम के बाद 1:30 बजे से लेकर 1:45 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 1:45 बजे मुख्यमंत्री डोल आश्रम से रवाना होंगे और 1:55 बजे छडौजा स्टेडियम हैलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से वाण (अलगनबगड़), चमोली के लिए उड़ान भरेंगे।