सीएम धामी ने 483 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले साढ़े चार साल में दीं 33 हजार सरकारी नौकरियां

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार 22 मई 2026 को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राज्य…

CM Dhami handed over appointment letters to 483 candidates, said that 33 thousand government jobs were given in four and a half years.
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार 22 मई 2026 को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राज्य के युवाओं को रोजगार की सौगात दी। सीएम धामी ने सिंचाई विभाग और कृषि विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर चयनित कुल 483 सफल अभ्यर्थियों को आधिकारिक नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन नियुक्तियों में 473 पद सिंचाई विभाग तथा 10 पद कृषि विभाग के शामिल हैं।

25


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल (से.नि) भुवन चंद्र खंडूड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी जी ने एक ऐसे पारदर्शी उत्तराखंड का सपना देखा था, जहां युवाओं की पहचान केवल उनकी मेहनत और प्रतिभा से हो। आज युवाओं को मिलने जा रहे ये नियुक्ति पत्र इस बात का जीवंत प्रमाण हैं कि राज्य सरकार उनके उसी सपने को पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतार रही है।


देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून हमारी ताकत: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया, जिसके बेहतरीन परिणाम आज सबके सामने हैं। अब किसी भी नौकरी में चयन केवल मेहनत और योग्यता के दम पर हो रहा है। यही नई कार्यसंस्कृति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है, जिसके चलते पिछले साढ़े चार वर्षों में करीब 33 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। सीएम ने राज्य के विकास के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि प्रदेश की जीएसडीपी (GSDP) विकास दर 7.23 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि बजट का आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। पिछले चार वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और पहाड़ों से रिवर्स पलायन तेजी से बढ़ा है।


कृषि और सिंचाई विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार
इस अवसर पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिंचाई विभाग केवल नहरों का नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि, जल संरक्षण और हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार है। वहीं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के सख्त फैसलों के कारण ही आज पात्र और गरीब परिवारों के मेहनती बच्चों को नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने युवाओं से पूरी निष्ठा और सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।


इस मौके पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, महंत दलीप सिंह रावत, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सुरेंद्र नारायण पांडे और युगल किशोर पंत सहित शासन व संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और सैकड़ों लाभार्थी युवा व उनके परिवारजन मौजूद रहे।

उत्तराखंड की अन्य मुख्य खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply