Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दहशत की बारिश:- अतिवृष्टि ने कऱाया आपदा से रूबरू , एक की मौत ,एक लापता, कई मवेशी दबे, वाहन भी मलबे की चपेट में

यहां देखिए वीडियो डेस्क:- उमस भरी गर्मी से निजात की उम्मीद में मेघों से राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को रविवार को आसमानी आफत…

IMG 20190602 WA0240
अल्मोड़ा माल रोड पर गिरे पेड़ को हटाती टीम

यहां देखिए वीडियो

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

डेस्क:- उमस भरी गर्मी से निजात की उम्मीद में मेघों से राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को रविवार को आसमानी आफत का सामना करना पड़ा, राज्य में असग अलग स्थानों पर हुई भारी बारिश से व्यापक नुकसान की सूचना है| चमोली तहसील के गैरसैण के लामबगड़ में लगभग 5:40 बजे पर बादल फटने व अतिवृष्टि के चलते एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है, खेतों को नुकसान पहुंचा है, मुख्य सड़क टूट गयी है। मौके पर राजस्व व पुलिस की टीम मौजूद है|

IMG 20190602 WA0232
खीड़ा गांव में घटनास्थल पर लोग

वहीं अल्मोड़ा के तहसीलदार चौखुटिया सतीश चंद्र बर्थवाल ने बताया कि खेड़ा ग्राम में हुई अतिवृष्टि में राम सिंह पुत्र डूंगर सिंह खेड़ा निवासी मिसिंग है साथ ही दो दोपहिया व दो चौपहिया वाहन मलबे में दबे हैं तथा अनुमानित छ: सात मकानों मे मलवा आने व पॉच छ; पशुओ के दबे होने की सूचना है|

IMG 20190602 WA0208


इधर तहसील कपकोट से प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार की की रात्रि ग्राम लाहूर तोक लोधुरा में बज्रपात के कारण लगभग 7बजे 8 परिवारो की ( महेंद्र सिंह पुत्र रंजीत सिंह,भवान सिंह पुत्र भीम सिंह, नारायण सिंह पुत्र मान सिंह हरीश सिंह पुत्र बलवंत सिंह,प्रकाश सिंह पुत्र लाल सिंह, विजय सिंह ,हुकुम सिंह पुत्र दौलत सिंह)कुल 88 भेड़ों की मृत्यु हो गयी है, सूचना प्राप्त होने पर नायब तहसीलदार, पटवारी राजस्व टीम सहित,पशुपालन की टीम मौके पर गयी है,उक्त घटना स्थल से गांव लाहूर 6-7किलोमीटर दूर होने के कारण मौके में उपस्थित लोगो से पूछताछ करने पर परिवार संख्या 8 बतायी गयी है,टीम अभी गॉव मैं पहुची हैं, आंकलन पश्चात परिवारो की संख्या बढ़ भी सकती है।उक्त रिपोर्ट प्राप्त होने पर पृथक से अवगत कराया जायेगा

IMG 20190602 WA0205


इधर अल्मोड़ा माल रोड में आकाशवाणी के पास मुख्य सड़क में पेड गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया है, टीम पेड़ हटाने के काम में जुटी हुई है|